• October 20, 2024

आज दिन शुक्रवार 17 सितंबर 2021 क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए ललित पाठक के संग ÷ (हरिद्वार) उत्तराखंड

 आज दिन शुक्रवार  17  सितंबर 2021 क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए ललित पाठक के संग ÷ (हरिद्वार) उत्तराखंड
Sharing Is Caring:

🌞 आज का पंचांग 🌞 विक्रम संवत 2078
शाका संवत 1943
सौर – प्रविष्टे 1, रितु -वर्षा
आयन -दक्षिणायण
संवत्सर – (उत्तर) राक्षस आश्विन पक्ष -शुक्ल तिथि-एकादशी 08:07:12
नक्षत्र -श्रवण 27:34:48
योग -अतिगंड 20:19:17
करण- विष्टि भद्र 08:07:11
करण -बव 19:28:25
वार -शुक्रवार
चन्द्र राशि मकर
सूर्य राशि – कन्या
सूर्योदय -06:04:03 सूर्यास्त -18:19:01
दिन काल -12:14:57 रात्री काल-11:45:35
चंद्रोदय -16:24:23 चंद्रास्त- 27:04:51 राहू काल 10:40 – 12:12 अशुभ 🌻सप्ताहिक राशिफल 🌻

1 मेष-मेष राशि के अष्टम भाव में चंद्र है और ये बताता है कि सप्ताह की शुरुआत में आय को लेकर समस्या आ सकती है। काम में भी देरी हो सकती है और शायद आपको कहीं ना कहीं परेशानी हो। मंगलवार की दोपहर से सुधार होगा और बुधवार से स्थिति फिर से पक्ष में हो जाएगी। आय वृद्धि होगी एवं कुछ अन्य कार्यों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं, जो नहीं करना चाहिए। खुद को संभालें और आपको शुक्रवार को भाग्य का साथ मिलेगा। सहयोग की प्राप्ति होगी और आय में सुधार होगा। शनिवार को परिवार का साथ मिलेगा एवं सही मार्ग की ओर अग्रसर होंगे।

2 वृषभ-चंद्रमा की दृष्टि से शक्तिशाली बनेंगे और आर्थिक आधार भी मजबूत होगा। तुरंत किसी संपत्ति के रूप में लाभ को प्राप्त करने की स्थिति बन रही है। आय बेहतर रहेगी एवं सहयोग की प्राप्ति भी होगी। प्रतिक्षित कार्य सिद्ध हो सकता है। मंगलवार दोपहर के बाद वाणी से नियंत्रण हट सकता है और हठ या जल्दबाजी में स्वयं का नुकसान भी हो सकता है।

3 मिथुन-हफ्ते की शुरुआत में आवश्यक वस्तुओं एवं धन के लिए भी मुश्किल हो सकती है। मन प्रसन्न नहीं रहेगा और विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। गुप्त बातें लीक हो सकती हैं और मंगलवार की दोपहर से आराम प्राप्त होगा। कार्य में तेजी रहेगी एवं धन की प्राप्ति भी होगी। शुक्रवार से स्थिति पुन: अस्थिर हो जाएगी। कार्यों में गति नहीं आएगी एवं अशुभ समाचारों की प्राप्ति संभव है। साझेदारों से संबंधों में बिखराव होगा एवं परिवार भी सहयोग प्रदान नहीं करेगा।

4 कर्क-आपकी राशि सामान्य से बेहतर स्थिति में है और मंगलवार तक किसी बड़े कार्य के बनने के आसार दिख रहे हैं। धन की आवक मजबूत रहने वाली है और इच्छा के हिसाब से दूसरों से कार्य निकालने में सफल होंगे। संतान से सहयोग प्राप्त होगा एवं न्यायालयीन कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। बुध एवं गुरुवार को बाधाएं आ सकती हैं। अनावश्यक विलंब एवं खर्चे हो सकते हैं। विवाद भी हो सकता है और हफ्ते के अंत में आकस्मिक धन लाभ के योग हैं।

5 सिंह-सिंह राशि वालों को हफ्ते की शुरुआत में आर्थिक कमी रह सकती है। कार्य में मन नहीं लगेगा एवं संतान की चिंता बनी रहेगी। मंगलवार से फिर से स्थिति अनुकूल हो जाएगी और यह समय आपको सफलताएं दिलाने वाला होगा। आय की वृद्धि होगी और संतान से सुख प्राप्त होगा। वर्चस्व की वृद्धि होगी और विरोधी पीछे हटेंगे। शुक्र एवं शनिवार को किसी विशेष लाभ के होने के आसार हैं। परिवार के साथ समय बीतेगा।

6 कन्या-आपके लिए यह समय किसी बड़ी उपलब्धि को पाने का होगा और साथियों से सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा और मनपसंद कार्यों को करने का मौका मिलेगा। प्रशंसा प्राप्त करने का मौका मिलेगा और भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। संतान की उपलब्धि खुशी प्रदान करेगी तथा संपत्ति वृद्धि के योग बनेंगे। बुध एवं गुरुवार को कार्य की गति कम होगी पर नुकसान नहीं होगा। योजनाएं भी सफल होंगी और आय की वृद्धि भी होगी।

7 तुला-विपक्षियों द्वारा लक्ष्य से ध्यान भंग करने का प्रयास किया जा सकता है और संभल कर रहने की जरूरत है। आप अगर विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे तो कोई बाधा नहीं आएगी। परिवार का साथ भी प्राप्त होगा और बुध एवं गुरुवार सबसे महत्वपूर्ण कार्यों की सफलता के दिन होंगे। अनायास ही सहायता उपलब्ध होगी। योजनाएं सफल होंगी और पराक्रम में भी बढ़त होगी। आय सामान्य से अच्छी बनी रहेगी और परेशानियां समाप्त होंगी। शुक्र एवं शनिवार को मामूली दिक्कतें आ सकती हैं।

8 वृश्चिक-चंद्र का गोचर धन का योग बनाए हुए है। यह समय सभी प्रकार से अनुकूल रहने वाला है। हर ओर से सहयोग मिलेगा तथा शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। विवादों में विजय मिलेगी एवं विरोधी शांत रहेंगे। मंगल की दोपहर से शुक्रवार की सुबह तक परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा एवं पुश्तैनी जायदाद का मसला भी सुलझ सकता है। संतान से भी सहयोग प्राप्त होगा। राजनीतिक व्यक्ति को पद लाभ के योग हैं।

9 धनु-सप्ताह की शुरुआत में चंद्र केद्वादश होने से कुछ कठिनाई वाला समय हो सकता है। आय कम होगी और परेशानियां ज्यादा रहेंगी। कार्य में अनावश्यक विलंब होंगे। मंगलवार से सब कुछ ठीक होने लगेगा, चिंताएं समाप्त होंगी और आय में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा और कार्य सफल होंगे। गुरुवार के दिन अतिआत्मविश्वास में आप रह सकते हैं, लेकिन थोड़ा संभालने की जरूरत होगी। सप्ताह अंत स्थिति को धन के मामलों में अच्छा करेगा और रुका धन प्राप्त होने के आसार हैं।

10 मकर-हफ्ते का हर दिन आपको आय प्रदान करने वाला बना हुआ है तथा आय में वृद्धि ही होगी। भाग्य भी अनुकूल बना रहेगा और विरोधी चुप रहने के अलावा कुछ नहीं कर पाएंगे। हर कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। हफ्ते के अंत में चंद्र के राशि में आ जाने से शनि-चंद्र मिलकर प्रबल लाभ देने वाला योग बनाएंगे।

11 कुंभ-सप्ताह की शुरुआत में कार्य की अधिकता होगी और आय भी अच्छी बनी रहेगी। पिता से सहयोग प्राप्त होगा और विरोधी शांत रहेंगे। कार्यस्थल पर बड़ी सफलता को प्राप्त करेंगे। मंगल एवं बुधवार में चंद्र के अनुकूल होने से धन की कमी नहीं होगी एवं कार्य पूर्व की गति से चलता रहेगा। अटके धन की प्राप्ति का योग भी बना हुआ है। शुक्रवार की सुबह से माहौल रहेगा। आय में गिरावट हो सकती है और कार्य में बाधा भी बनी रहेगी।
12 मीन-आत्मविश्वास के साथ बौद्धिक क्षमता में भी वृद्धि होगी। कार्य में मन लगेगा और भाग्य साथ देगा एवं यात्राएं सुखद होंगी। आय अच्छी बनी रहेगी और मंगलवार को कार्य में अचानक वृद्धि हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा एवं धन की आवक भी बढ़ेगी। संतान से सहयोग की प्राप्ति होगी। बुधवार को दिन धार्मिक कार्य में व्यतीत होगा। गुरुवार भी व्यस्तता भरा दिन रहेगा। शुक्र एवं शनिवार को धन की आवक में तेजी आएगी। आज का एकादशी का व्रत बड़ा ही शुभ फल देने वाला व्रत है, विष्णु श्रंखला योग होने से यह व्रत और भी पुण्य प्रदान करने वाला हो जाता है आज एकादशी और द्वादशी मैं श्रवण नक्षत्र इनका संयोग है इस व्रत को करने से भगवान नारायण प्रसन्न हो जाते हैं आज भगवान वामन का जन्मोत्सव भी है इसलिए इस व्रत को करने से मनुष्य को जो उसकी मनोकामना है और मनोकामना पूर्ण होती है आप अपने घर में भगवान वामन का पंचोपचार 10 उपचार षोडशोपचार थे पूजन करें ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें भगवान अवश्य ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे बोलो वामन भगवान की जय

🌻आचार्य ललित पाठक 9410 1493 31🌻

Sharing Is Caring:

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *