• March 28, 2024

आज दिन शनिवार 04 सितंबर 2021 क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जाने ललित पाठक के संग (हरिद्वार) उत्तराखंड

 आज दिन शनिवार  04 सितंबर 2021 क्या कहते  हैं आपकी किस्मत के  सितारे जाने ललित पाठक के संग (हरिद्वार) उत्तराखंड
Sharing Is Caring:

🌞आज का पंचांग🌞
विक्रम संवत -2078
शाका संवत- 1943 संवत्सर (उत्तर) – राक्षस दक्षिणायण रितु -वर्षा सूर्य राशि -सिंह माह (पूर्णिमांत) भाद्रपद
चन्द्र राशि – कर्क
सौर प्रविष्टे 19, भाद्रपदतिथि द्वादशी 08:23:48
पक्ष- कृष्ण
नक्षत्र -पुष्य 17:44:08
योग -वरियान 09:36:19
करण- तैतुल 08:23:48
करण -गर 20:27:38
वार -शनिवार
सूर्योदय -05:57:06 सूर्यास्त- 18:35:02
दिन काल -12:37:56 रात्री काल -11:22:36
चंद्रास्त -17:13:06 चंद्रोदय- 27:51:46 राहू काल 10:30- 12:00
🌻 आज का राशिफल 🌻 1मेष राशि:-विरोधियों से सावधान रहें। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपरिचित लोगों पर विश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। चिंता रहेगी। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। किसी मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं।.

2 वृषभ राशि:-आपको धर्म सत्संग का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। अधीरता न करें। उत्तेजना और क्रोध पर नियंत्रण रखें । अपने विवेक का प्रयोग करें। पारिवारिक सहयोग समय पर मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। जीवन का आनंद लेंगे। .

3 मिथुन राशि:-कार्यस्थल पर सुधार होगा। कारोबारी योजना फलीभूत होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। यात्रा की योजना बनेगी। रुके कार्यों में गति आएगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। झंझटों में न पड़ें। .

4 कर्क राशि:-रूकी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दफ्तर के सहयोगियों से मदद मिलेगी।प्रसन्नता में वृद्धि होगी। अपेक्षित कार्य समय पर पूर्ण होंगे। विवाद से बचें। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। .

5 सिंह राशि:-घर-परिवार की चिंता रहेगी। अचानक नए खर्च सामने आएंगे। प्रतिद्वदी सक्रिय रहेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। जोखिम वाले कार्य न करें। युवाओं को सफलता मिलेगी। आध्यात्मिकता की ओर रूझान होगा। प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात होगी। .

6 कन्या राशि:-यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं। कुसंगति से बचें। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। दिनभर व्यस्तता रहेगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है। अनजान लोगों से सावधान रहें। तनाव दूर होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। .

7 तुला राशि:- घर में अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कार्य में निरंतरता बनी रहेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। किसी कार्य से यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। विवाद न करें। तनाव दूर होगा। जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी। .

8 वृश्चिक राशि:- नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। पार्ट टाइम जॉब भी मिल सकती है। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है।प्रेम प्रसंगों में अड़चन आ सकती हैं स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। दूसरों के मामले में दखल देने से बचें। .

9 धनु राशि:-आपका रूका हुआ पैसा आज मिल सकता है। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लोग आपसे इम्प्रेस होंगे।भावुक होकर कोई फैसला न लें। कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है। आपकी प्लानिंग लीक हो सकती है। .

10 मकर राशि-परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है।किसी काम में दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। खर्च बढ़ सकता है। काम ज्यादा होने से तनाव बढ़ सकता है। .

11 कुंभ राशि :-आपके सोचे हुए कुछ काम आज पूरे हो सकते हैं। नौकरी के नए मौके मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा।ना चाहते हुए भी कोई काम करना पड़ सकता है। आज आप किसी से विवाद न करें। रक्त से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।.

12 मीन राशि:-आप बेरोजगार है तो आपको रोजगार मिल सकता है। नौकरी में भी प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बिजनेस पार्टनर से धन लाभ हो सकता है।परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है। लव लाइफ के लिए भी दिन ठीक नहीं है। घर में अशांति रहती हो आपस में बैर रहता हो परिवार में लोग एकत्र न रहते हो तो अवश्य करें छोटा सा एक उपाय 🌾आप गाय के दूध की खीर बनाए केसर डालकर के शक्कर डालकर सुंदर खीर बनाकर के भगवान को भोग लगाएं उसके बाद सब लोग मिलकर उस प्रसाद को ग्रहण करें प्रातः और सायंकाल को घर में भजन करें और सब लोग मुस्कुराते रहें आपके परिवार में खुशियां आएंगी और भगवान से प्रार्थना भी जरूर करेंll🌾 .

आचार्य ललित पाठक हरिद्वार  9410 1493 31

Sharing Is Caring:

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *