ऋषिकेश:मॉडर्न स्कूल के संस्थापक को अंतिम विदाई, चंद्रेश्वर घाट पर हुआ दाह संस्कार
कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड
ऋषिकेश 19 अक्टूबर।मॉडर्न स्कूल के संस्थापक को श्री एच जी जुयाल को अंतिम विदाई,अपने जीवनी माई रोड स्थित घर से उनका पार्थिव शरीर का चंद्रेश्वर घाट पर दाह संस्कार किया गया।
गौरतलब है कि ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के जाने-माने सुप्रसिद्ध मॉडर्न स्कूल के संस्थापक एच जी जुयाल का हृदय गति रुकने के कारण 18 अक्टूबर 2021 को अपराह्न देहांत हो गया था। विद्यालय परिवार ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
आपको अवगत करा दे जुयाल जी एक कुशल प्रशासक के साथ बेहतर इंसान भी थे।अपने कर्मचारियों के साथ भी आदर का व्यवहार करते थे।ऐसी महान विभूति का जाना ना सिर्फ एमआइटी ,मॉडर्न स्कूल परिवार की क्षति है अपितु हर उस व्यक्ति की क्षति है जो जुयाल जी से परिचित रहा है।