• September 8, 2024

वेद मंदिर आश्रम पहुंचे ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी, मिशन 2024 के लिए किया मंथन

 वेद मंदिर आश्रम पहुंचे ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी, मिशन 2024 के लिए किया मंथन
Sharing Is Caring:

 

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार ÷ भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो ने वेद मंदिर आश्रम में पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से मुलाकात कर उनके द्वारा जनता हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ओबीसी समाज के लिए विशेष योजनाएं संचालित की है, जिनका लाभ सभी को मिल रहा है। 

बृहस्पतिवार को वेद मंदिर आश्रम में ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो और प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि पहुंचे। राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो ने कहा कि देश की उन्नति में ओबीसी समाज का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी समाज का विशेष ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि आज भगवान श्री रामलला के मंदिर में विराजमान होने से विश्व में भारत देश का नाम रोशन हुआ है।

मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश गिरि ने कहा कि अब सभी को मिलकर मिशन-2024 की सफलता के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा, तभी तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश का नेतृत्व करते हुए सभी के सपनों को साकार कर सकेंगे। 

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचने के साथ उनका लाभ उन्हें मिल सकें, इसके लिए निरंतर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार कर रहे हैं।

आज प्रदेश में हर वर्ग खुश है, क्योंकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल रहा है और मूलभूत सुविधाओं पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशियों की ही भारी मतों से जीतकर आएंगे। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य में ₹20 की वृद्धि कर किसानहित में काम किया है। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि, श्रमिकों के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर सभी की आर्थिकी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बहादरपुर जट्ट में डिग्री कॉलेज खोलकर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है, कॉलेज के खुलने से जहां आगामी वीडियो के भविष्य निर्धारित होंगे, तो कॉलेज में भर्ती होने से रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में यह दूसरा डिग्री कॉलेज खुला है। साथी अनेक विकास योजनाएं पाइपलाइन में है, जिनपर मंथन चल रहा है।

इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव, चौधरी सत्य कुमार तिलक राम सैनी, अंकित चौहान आदित्य गिरि, रवि कश्यप, मुनेश पाल महक सिंह ठाकुर, नाथीराम कश्यप, अजय मलिक रविंद्र ठाकुर, जिलाध्यक्ष रुड़की अनुज सिंह, रविंद्र चौधरी, नरेंद्र चंदेल, पार्थ आदि शामिल हुए।

Sharing Is Caring:

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *