• September 19, 2024

देश की आजादी और देश के नवनिर्माण में भाजपा का कोई योगदान नहीं÷ खड़गे

 देश की आजादी और देश के नवनिर्माण में भाजपा का कोई योगदान नहीं÷ खड़गे
Sharing Is Caring:

 

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

देहरादून ÷ देश की आजादी और देश के नवनिर्माण में भाजपा का कोई योगदान नहीं है। भाजपा से जुड़े संघ के नेता तो देश की आजादी के खिलाफ थे इसलिए उन्होंने अंग्रेजों की सेना में अपने युवाओं को भर्ती कर देश के साथ गद्दारी की। इसलिए भाजपा और संघ से हमें देशभक्ति का सबूत नहीं चाहिए।

कांग्रेस के नेतृत्व में ही देश को आजादी मिली और पंडित नेहरू जी की सरकार में देश ने कई भेल, सेल, गेल, आईआईटी, आईआईएम, एम्स, ओएनजीसी, इसरो जैसे संस्थान और उत्तराखंड के पंतनगर में जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय जैसे यूनिवर्सिटी दी और मोदी सरकार इनको बेचकर सरकार चला रही है। उक्त विचार देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहली बार पधारे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या में हुए राम मंदिर निर्माण में भी मोदी का कोई योगदान नहीं है। भूतपूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव जी और राजीव गांधी जी ने ही राम मंदिर के लिए प्रयास किया।

उन्होंने उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी का जिक्र करते हुए कहा कि अंकिता के हत्यारों के साथ बीजेपी सरकार मंच साझा करती है। उन्होंने आगे कहा उत्तराखंड देवभूमि है यहां पहाड़, नदियां, बड़े बड़े सरकारी संस्थान हैं आप लोग स्वयं रोजगार पैदा कर सकते हैं आप क्यों मोदी जी की तरफ देखते हैं।

इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक रवि बहादुर, वीरेंद्र जाती, ममता राकेश, दीपिका पांडेय, फुरकान अहमद आदि ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश जोशी, सूर्यकांत धस्माना ने किया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्तराखंड के कोने कोने से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सुनने आज सुबह देहरादून पहुंचे।

कार्यकर्ता सम्मेलन में हरिद्वार के महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और मध्य हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा के नेतृत्व में कांग्रेसजन मनोज सैनी, वीरेंद्र भारद्वाज, महेंद्र गुप्ता, सचिन पालीवाल, समर्थ अग्रवाल, मनोज जाटव, हरविंद्र सिंह उर्फ छोटू, करीना पाल, सुनीता पाल, चंद्रपाल रघुवंशी, रजत कुमार, राजेंद्र जाटव, त्रिपाल शर्मा, लाला राम, रोशन लाल ठेकेदार, दौलत राम, लाल सिंह ठेकदार, सतीश कुमार, रति राम, राजकुमार, रिंकू, छोटे लाल सत्संगी, आकाश कुमार, अंकित कुमार, अमन, प्रकाश शामिल हुए।

हरिद्वार से शामिल होने वाले अन्य कांग्रेस जनों में महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व विधायक रामयश सिंह, मुरली मनोहर, अरविंद शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, संतोष चौहान, राजवीर चौहान, ग्रेस कश्यप, बी एस तेजियान, सी पी सिंह, कैलाश प्रधान, राव आफाक, राव फरमान, श्रीमती पूनम भगत, संजय पालीवाल, रवीश भटीजा, तरुण व्यास, दीपक पाण्डेय, ओम पहलवान, नितिन यादव, वीरेंद्र श्रमिक, सुंदर लाल मनवाल, सोम त्यागी, महेश प्रताप राणा, सोनू लाला, विवेक भूषण, विमल साट्टू, कैश खुराना, अश्विन कौशिक, ऋषभ वशिष्ठ, शुभम जोशी, रवि ठाकुर, ठाकुर रतन सिंह, आकाश बिरला, शुभम जोशी, इसरारा, मन्नू, सुहैल कुरेशी, नईम कुरेशी, मकबूल कुरेशी, अनिल भास्कर, जगदीप असवाल, बृज मोहन बड़थ्वाल, दिनेश पुंडीर, अमित नौटियाल, अंकित चौहान, राजेंद्र शर्मा, उदयवीर चौहान, प्रधान दिनेश वालिया, ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा, शशी झा, रचना शर्मा, नलिनी दीक्षित, सागर बत्रा, आशु भारद्वाज सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

जबकि लक्सर से जिला पंचायत सदस्य संजय सैनी, मगन पाल सैनी, पूर्व अध्यक्ष मंडी समिति चौधरी सत्य वीर सिंह, इखलाख हसन, अमित सैनी, तरुण सैनी इस्माईलापुर शामिल हुए।

Sharing Is Caring:

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *