• October 19, 2024

आज दिन रविवार 05 सितंबर 2021क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए ललित पाठक के संग ÷ हरिद्वार (उत्तराखंड)

 आज दिन रविवार 05 सितंबर 2021क्या कहते हैं आपकी किस्मत के  सितारे जानिए ललित पाठक के संग ÷ हरिद्वार (उत्तराखंड)
Sharing Is Caring:

🌻 आज का पंचांग 🌻 5/9/2021 विक्रम संवत 2078
शाका संवत 1943
सौर प्रविष्टे 20, भाद्रपद तिथि त्रयोदशी 08:20:56
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र -आश्लेषा 18:05:58
योग -परिघ 08:30:24
करण- वणिज 08:20:56
करण -विष्टि भद्र 20:04:10
वार -रविवार
माह (पूर्णिमांत) भाद्रपद
चन्द्र राशि कर्क 18:05:58
चन्द्र राशि सिंह 18:05:58
सूर्य राशि सिंह
रितु वर्षा
आयन -दक्षिणायण सूर्योदय 05:57:38 सूर्यास्त 18:33:50
दिन काल 12:36:11 रात्री काल 11:24:20
चंद्रास्त 17:53:47
राहू काल 16:59 – 18:34 अशुभ
🌺 कैसा रहेगा आपका दिन क्या कहते हैं आपके सितारे 🌺.

1मेष राशि:- मेष राशि के छात्रों और श्रमिक वर्ग के लिए दिन शुभ नहीं है। कार्य सफलता में बाधा आ सकती है। वरिष्ठों और प्रभावशाली व्यक्तियों की सलाह लेकर ही काम करें। आज खानपान का ध्यान रखना शुभ रहेगा। पहाड़ी इलाकों की यात्रा योग बन सकते हैं। लव पार्टनर से खुश मिलेगी, पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। समाधान :-आप गणेश जी की पूजा क्या करें, .

2वृषभ राशि :_व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। आज सकारात्मक सोच जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव ला सकती है। नए काम की शुरुआत में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सूर्यदेव को नमस्कार करें और आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

 

3 मिथुन राशि:- आपके कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, योजनाएं सफल होंगी। ऑफिस या व्यावसायिक स्थान पर कार्य भार बढ़ेगा। व्यापार-धंधे में लाभ होने की संभावना है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बीतेंगे।
4 कर्क राशि:-आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। महत्वाकांक्षा बढ़ी हुई रहेगी। बिजनेस या कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्राएं करनी पड़ेगी। ऑफिस में तनावपूर्ण स्थिति खत्म हो सकती है। मेहनत और समझदारी के साथ काम निपटा सकते हैं
5 सिंह राशि:-भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं। परिवार में झगड़े बढ़ सकते हैं और सहयोगियों के साथ विवाद संभव है। संपत्ति के मामले में निपटारा हो सकता है। माता की सेहत कुछ चिंता का कारण बन सकती है। विचारों की नवीनता संबंधों को मजबूत करेगी।
6 कन्या राशि:-आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कुछ समय मनोरंजन में भी बिताएंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। मंदिर में समय बिताएं, आपका मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ खुशहाल रहेगी। प्रेमिका को करीब लाने के लिए पैसा खर्च कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी खर्च बढ़ेगा।
7 तुला राशि:-किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। शुभ समाचार प्राप्त होगा, खान-पान में संयम रखें। सुंदर स्थान पर पर्यटन के लिए जा सकते हैं। भावुक में लिए गए फैसलों से हानि हो सकती है। लव लाइफ में दूरियां आएंगी। परिवार में शांति रहेगी।
8 वृश्चिक राशि:-नौकरी, करियर और पैसों के लिहाज से दिन अच्छा है। नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बहुत से लोग आपसे सहमत भी हो सकते हैं। एकतरफा प्यार मुश्किल में डाल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
9 धनु राशि:-सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि संभव है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। सोचा गया निर्णय आपको अच्छा लाभ देगा। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। अचानक यात्रा के भी योग हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
10मकर राशि:-दाम्पत्य संबंधों के बीच दूरियां खत्म होगी। बिजनेस में किसी काम को लेकर परेशान हो सकते हैं। उधार लेन-देन से बचना चाहिए। सेहत का विशेष ध्यान रखें। मंदिर में फल दान करें, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी। प्रेमी-प्रेमिका डेटिंग पर जा सकते हैं।
11कुंभ राशि:-बिजनेस में फायदा हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। बुज़ुर्ग रिश्तेदारों की सलाह का सम्मान करें। जीवनसाथी और संतान से सुख मिलेगा। आज दिन अनुकूल है। शुभ कार्यों की शुरुआत हो सकती है।
12मीन राशि:-किसी काम को करने में धैर्य रखें। गुस्से पर नियंत्रण रखें। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। कोई नया काम करने की सोच सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहें। प्यार के मामले में निराशा मिल सकती है। 🌞ज्योतिष पूजा पाठ अनुष्ठानों के लिए संपर्क करें आचार्य ललित पाठक हरिद्वार 9410149331🌞

Sharing Is Caring:

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *