• October 19, 2024

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से उनके निवास पर मुलाकात की।इस दौरान दोनों ही नेताओं के बीच प्रदेश में पर्यटन से संबंधित विभिन्न विषयों पर वार्ता हुई

 उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से उनके निवास पर मुलाकात की।इस दौरान दोनों ही नेताओं के बीच प्रदेश में पर्यटन से संबंधित विभिन्न विषयों पर वार्ता हुई
Sharing Is Caring:

 

अर्चित अग्रवाल उत्तराखंड

ऋषिकेश 23 अक्टूबर। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से उनके निवास पर मुलाकात की।इस दौरान दोनों ही नेताओं के बीच प्रदेश में पर्यटन से संबंधित विभिन्न विषयों पर वार्ता हुई
भेंट वार्ता के दौरान विधान सभा अध्यक्ष ने कहा की उत्तराखंड सैन्य बहुल और पर्यटन प्रदेश है।कोविड के चलते पर्यटन गतिविधियों पर असर पड़ा है। हालांकि अभी कुछ स्थितियां सुधरनी शुरू हो गईं हैं।श्री अग्रवाल ने कहा की पर्यटन ही उत्तराखंड की आर्थिक रीढ़ है। लिहाजा पर्यटन के क्षेत्र में केंद्रीय योजनाओं का प्रदेश को भरपूर लाभ मिलना चाहिये। दोनो ही नेताओ के बीच प्रदेश में पर्यटन एवं तीर्थाटन गतिविधियों को और अधिक बेहतर किये जाने को लेकर बातचीत हुई।अजय भट्ट ने कहा की राज्य में नए पर्यटन स्थलों को चयनित करने समेत पर्यटन विकास की अन्य संभावनाओं को तलाशा जा रहा है।
मुलाक़ात के दौरान श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए अधिक से अधिक अवसर प्रदान किये जाए।श्री अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री से वार्ता की।

Sharing Is Caring:

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *