• October 19, 2024

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से 75 जरूरतमंद लोगों को 6 लाख रुपए के आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।

 उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से 75 जरूरतमंद लोगों को 6 लाख रुपए के आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।
Sharing Is Caring:

 

अर्चित अग्रवाल( उत्तराखंड)

ऋषिकेश  उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से 75 जरूरतमंद लोगों को 6 लाख रुपए के आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र को विकास के पथ पर सबसे अग्रणी रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।
बैराज स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्री अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए वह दृढ़ संकल्पित हैं।श्री अग्रवाल ने कहा कि उनके द्वारा विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से पूरे प्रदेश में जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता दी गई है, विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में भी बिना भेदभाव के उन्होंने जरूरतमंद एवं गरीबों को विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता वितरित की है।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों की समस्याओं को भी सुना एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर मौके पर ही समस्याओं का निराकरण भी किया। विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को लेकर भी लोगों को अवगत किया।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के नजदीक आते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के तथाकथित लोग केवल जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं एवं बिना मुद्दे की राजनीति कर रहे हैं।श्री अग्रवाल ने कहा कि जनता उन्हें 2022 के चुनाव में सबक सिखाएगी।
कार्यक्रम के दौरान प्रधान चमन पोखरियाल, नगर निगम पार्षद शिव कुमार गौतम, पार्षद विपिन पंत, गौतम राणा, दुर्गेश जाटव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Sharing Is Caring:

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *