• October 19, 2024

उत्तराखंड पुलिस प्रतियोगिता में हरिद्वार स्पोर्ट्स पुलिस टीम 04 स्वर्ण व 02 रजत पदक के साथ रही द्वितीय स्थान पर

 उत्तराखंड पुलिस प्रतियोगिता में हरिद्वार स्पोर्ट्स पुलिस टीम 04 स्वर्ण व 02 रजत पदक के साथ रही द्वितीय स्थान पर
Sharing Is Caring:

 

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस प्रतियोगिता में हरिद्वार स्पोर्ट्स पुलिस टीम 04 स्वर्ण व 02 रजत पदक के साथ रही द्वितीय स्थान पर
➡️ 31वी वाहिनी रूद्रपुर में आयोजित 20वी प्रादेशिक जनपद/ वाहिनी पुलिस जूडो कलस्टर (ताईक्वान्डो, बुशु, जूडो, जिन्मास्टिक एंव कराटे प्रतियोगिता का किया गया था आयोजन
➡️ एसएसपी हरिद्वार महोदय द्वारा टीम के समस्त सदस्यों का अपने कार्यालय में उत्साह वर्धन करते हुए दी गयी बधाई

पुलिस महानिरीक्षक पी0/एम0 एंव सतर्कता / वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्टस कन्ट्रोल बोर्ड़ उत्तराखण्ड के आदेशानुसार 31वी वाहिनी पीएसी रूद्रपुर उधम सिंह नगर में 20वी प्रादेशिक जनपद/ वाहिनी पुलिस जूडो कलस्टर (ताईक्वान्डो, बुशु, जूडो, जिन्मास्टिक एंव कराटे) का आयोजन 09.10.2021 से 11.10.2021 तक कराया गया था।

उक्त प्रतियोगिता में उ0नि0 स0पु0 अरविन्द राणा के नेतृत्व में  जनपद हरिद्वार की टीम द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में जनपद हरिद्वार के खिलाडियो द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये,जूडो प्रतियोगिता में “द्वितीय” स्थान प्राप्त करते हुए सम्पूर्ण प्रतियोगिता में 04 स्वर्ण पद एंव 02 रजत पदक प्राप्त किये गये।

जिन्मास्टिक प्रतियोगिता में मुख्य आरक्षी 121 ना0पु0 सुमित कुमार ने स्वर्ण पदक जिन्मास्टिक, आरक्षी 390 स0पु0 विरेन्द्र, आरक्षी 80 स0पु0 दीपक वालिया,आरक्षी 388 स0पु0 रवि कुमार जूडो में स्वर्ण पदक,आरक्षी 118 स0पु0 निपुन जैन जूडो में रजत पदक,आरक्षी 25 स0पु0 सुनील कुमार ताईक्वान्डो प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया।
 

Sharing Is Caring:

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *