• October 19, 2024

सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे लक्सर की कई बड़ी योजनाएं।

 सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे लक्सर की कई बड़ी योजनाएं।
Sharing Is Caring:

 

राजेश लांबा (लक्सर)

लक्सर के सुल्तानपुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को हरिद्वार दौरे पर रहे। लक्सर विधानसभा के सुल्तानपुर में मुख्यमंत्री ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने लक्सर विधानसभा में कई विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सरलीकरण की दिशा में काम कर रही है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अधिकारी अधिक से अधिक जनता से संवाद करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सरकार में मंच से जितनी भी घोषणाएं की जा रही हैं उन सब पर अमल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधानों का मानदेय 1500 से 3500 बढ़ाने व युवाओं के लिए स्वस्थ युवा- स्वस्थ उत्तराखंड योजना के अन्तर्गत सभी ग्राम पंचायतों में ओपन जिम खोलने की घोषणा की है। इसके साथ भीक्कमपुर जीतपुर में 132 केवी क्षमता वाला विद्युत उपकेंद्र बनाने को भी कहा है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद धन सिंह रावत स्थानीय विधायक संजय गुप्ता समेत कई भाजपा नेता शामिल हुए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कार्यक्रम से नदारद नजर आए। वही लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने विधानसभा चुनाव से पहले अपनी विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित कर सीएम धामी के सामने भारी भीड़ जुटाकर शक्ति का प्रदर्शन किया है। भारी भीड़ जुड़ने के बाद विधायक संजय गुप्ता काफी गदगद नजर आए।

Sharing Is Caring:

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *