• October 18, 2024

बालिका संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना : अनिरूद्ध भाटी

 बालिका संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना : अनिरूद्ध भाटी
Sharing Is Caring:

अमित गुप्ता (हरिद्वार)

क्षेत्रीय पार्षद ने प्राइमरी पाठशाला नं. 44 में आयोजित कार्यक्रम में कन्याओं को जन्म देने वाली महिलाओं व नवजात कन्या शिशु को वितरित की मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट
हरिद्वार, 08 अक्टूबर। बालिका संरक्षण व कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। पूर्व में जहां बेटी को जन्म देने के पश्चात घर में प्रसूता व नवजात कन्या को उपेक्षा का शिकार होना पड़ता था तथा बेटी को जन्म देने के पश्चात महिलाओं को परिवार में उपेक्षा व अपमान सहना पड़ता था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने प्रदेश में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना चलाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। यह विचार भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने प्राइमरी पाठशाला नं. 44 में आयोजित कार्यक्रम में कन्याओं को जन्म देने वाली महिलाओं व नवजात कन्या शिशु को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित करते हुए व्यक्त किये।
अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला एवं बालिकाओं के उत्थान हेतु अनेक योजनाएं लागू कर मातृ शक्ति को सबल व सशक्त बनाने का कार्य किया है। वहीं प्रदेश में भाजपा सरकार व संगठन निरन्तर बालिकाओं के संरक्षण को प्रयासरत है। मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना बालिका संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगी।
व्यापार मण्डल के शहर कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता व सूर्यकान्त शर्मा ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग जो नवजात शिशुओं की देखभाल में सक्षम नहीं होते थे उन्हें इस योजना के माध्यम से अपनी नवजात कन्याओं के लालन-पालन में सहायता मिल रही है।
वार्ड अध्यक्ष नीरज शर्मा व दिनेश शर्मा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों का लाभ क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी के माध्यम से क्षेत्र की जनता को निरन्तर मिल रहा है, इसके लिए क्षेत्रवासी अपने विधायक मदन कौशिक व पार्षद अनिरूद्ध भाटी के आभारी है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गयी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री बबीता ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीरज शर्मा, राघव ठाकुर, प्रशांत पाल, सोनू पंडित, दिनेश शर्मा, गोपी सैनी, भारत नन्दा समेत अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Sharing Is Caring:

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *