• October 18, 2024

जूना अखाड़े की छड़ी यात्रा चारों धाम यात्रा के लिए रवाना ऋषिकेश पहुंची हुआ भव्य अभिनंदन

 जूना अखाड़े की छड़ी यात्रा चारों धाम यात्रा के लिए रवाना ऋषिकेश पहुंची हुआ भव्य अभिनंदन
Sharing Is Caring:

 

ठाकुर मनोज कुमार/ कमल अग्रवाल

जनपद हरिद्वार *नागा संन्यासी जूना अखाड़े द्वारा प्रतिवर्ष निकाले जाने वाली छड़ी यात्रा हरिद्वार नगर भ्रमण के बाद ऋषिकेश के लिए प्रस्थान कर गई

 तारा माता मंदिर आत्म प्रकाश आश्रम ऋषिकेश पहुंची जहां पर छड़ी यात्रा का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया तत्पश्चात लक्कड़ घाट ऋषिकेश नारायण भगवान श्री भरत जी महाराज मंदिर श्री रघुनाथ जी महाराज ऋषिकेश होते हुए नगर भ्रमण करते हुए छड़ी यात्रा पुनः श्री तारा माता मंदिर ऋषिकेश पहुंची तथा रात्रि विश्राम किया

इस अवसर पर माया कुंड ऋषिकेश तारा देवी मंदिर आत्म प्रकाश आश्रम के महंत संध्या गिरी महाराज ने कहा जूना अखाड़े की पावन छड़ी यात्रा देश समाज को एकता का संदेश देते हुए मिलजुल कर रहने का संदेश देती है तथा यह छड़ी यात्रा देश की खुशहाली सुख शांति समृद्धि तथा विश्व में शांति स्थापना हेतु है जो देवी देवताओं की कृपा हेतु छड़ी यात्रा निकाली जाती है

हमारे देश में विभिन्न प्रकार के त्योहार मनाये जाते हैं इसी प्रकार छड़ी यात्रा भी हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति का भाग है संत महापुरुष जो भी कार्य करते हैं उसमें जगत कल्याण की भावना निहित होती है छड़ी यात्रा धर्म एवं संस्कृति का संवर्धन करते हुए विश्व को देश की एकता एवं अखंडता का संदेश देती है तथा विश्व में शांति की स्थापना के साथ-साथ देश की खुशहाली का शंखनाद करती है ऐसे पावन आयोजन हमें एकता के सूत्र में बांधते हुए देवी देवताओं की कृपा प्रदान करते हैं

इस अवसर पर महंत गुप्त गिरी महाराज गजकेसर गिरी महाराज महंत संध्या गिरी महाराज महंत विशिष्ट गिरी महाराज बाबा कुस पूरी महाराज थानापति तूफान गिरी महाराज थानापति आकाश गिरी महाराज श्री गौतम गिरी महाराज थानापति अष्ट कुशाल गिरी महाराज थानापति देवेंद्र गिरी महाराज थानापति गोविंद गिरी महाराज महंत बृहद गिरी महाराज स्वामी कृष्णा सरस्वती सरस्वती स्वामी रंजितानंद सरस्वती महाराज सेक्रेटरी पुष्कर गिरी महाराज सहित सैकड़ो संत महापुरुष वह भक्तगण नगर भ्रमण के दौरान ऋषिकेश में छड़ी के साथ उपस्थित थे तत्पश्चात गंगा पूजन भी किया गया

Sharing Is Caring:

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *