• September 19, 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के विकास में बेहतर योगदान दे रहे हैं-पंडित अधीर कौशिक

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के विकास में बेहतर योगदान दे रहे हैं-पंडित अधीर कौशिक
Sharing Is Caring:

 

मनोज ठाकुर /कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार * श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक एवं सुनील प्रजापति के संयोजन में देवपुरा स्थित पार्क में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया।

पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के विकास में बेहतर योगदान दे रहे हैं। सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में बढ़चढ़ कर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु भक्तों को विशेष सुविधाएं उनके द्वारा प्रदान की जा रही हैें। राज्य के गौरवशाली परंपरांओं के संरक्षण संवर्द्धन में उनका योगदान अतुल्य है।

उन्होंने मां गंगा एवं मां मंशा देवी से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सुनील प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी उनके नेतृत्व में हमेशा ही उचित सम्मान मिलता है। अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं प्रदेशवासियों को मिल रही हैं। केंद्र एवं राज्य की योजनाओं का लाभ लगातार प्रदेश की जनता को मिल रहा है।

इस अवसर पर पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ब्रजमोहन, कुलदीप शर्मा, युवराज सिंह पंकज जायसवाल, वीरेंद्र ठाकुर, विनोद कुमार, मनोज मेहता, विनोद मिश्रा चंद्रसिंह, सतीश कुमार आदि शामिल रहे।

 

Sharing Is Caring:

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *