घर में घुस कर मोबाइल चोरी के 02 आरोपी दबोचे
कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड
थाना भगवानपुर * दिनांक- 19/07/24 को वादी गोल्डी S/O कृष्णापाल प्रताप कालोनी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार द्वारा वादी के घर में घुस कर मोबाइल चोरी करने के संबंध में मु0अ0सं0-593/24 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का विशलेषण तथा सुरागरसी पतारसी करते हुए टोल प्लाजा भगवानपुर से पहले आम के बाग से 02 अभियुक्तों मोहित पुत्र अशोक व नीटू पुत्र अजेश कुमार को चोरी के मोबाइल के साथ दबोचा गया।
*नाम पता आरोपीः*-
1- मोहित पुत्र अशोक निवासी ग्राम सालहापुर देवबन्द थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर उ0प्र0
2- नीटू पुत्र अजेश कुमार निवासी ग्राम प्रताप कालोनी भगवानपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
1- मोबाईल oppo F 21s PRO
2-मोबाईल OPPO रंग लाल
पुलिस टीम का विवरणः-
1- अ0उ0नि0 चन्द्रमोहन थाना भगवानपुर
2- हे0का0 306 सुन्दर सिंह थाना भगवानपुर
3- का0 24 रविन्द्र राणा थाना भगवानपुर