• October 22, 2024

विद्वान एवं तपस्वी संत हैं महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद -महंत साधनानंद

 विद्वान एवं तपस्वी संत हैं महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद -महंत साधनानंद
Sharing Is Caring:

 

 

ठाकुर मनोज कुमार/ कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार * सप्तऋषि क्षेत्र स्थित झालावाड़ गुजरात आश्रम में आश्रम के परमाध्यक्ष योगाचार्य महंत साधनानंद महाराज के संयोजन में महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज का अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर संत महापुरूषों ने स्वामी हरिचेतनानंद महाराज के शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने फोन के माध्यम से स्वामी हरिचेतनानंद महाराज को बधाई देते हुए उन्हें तपस्वी संत बताया। झालावाड़ गुजरात आश्रम के महंत साधनानंद महाराज ने कहा कि स्वामी हरिचेतनानंद महाराज विद्वान संत हैं। सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार के साथ समाज में आध्यात्मिक चेतना उत्पन्न करने में उनका योगदान सभी को प्रेरणा देता है।

आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज एवं महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति स्वामी हरिचेतनानंद महाराज संत समाज के प्रेरणा स्रोत हैं। सभी को उनके विचारों और कृतित्व से प्रेरणा लेते हुए मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानांद गिरी महाराज, स्वामी ऋषिश्वरानंद एवं महंत गोविंदास महाराज ने कहा कि स्वामी हरिचेतनानंद महाराज अत्यन्त सरल स्वभाव के संत हैं।

उनके द्वारा विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा में किया जा रहा योगदान प्रशंसनीय है। सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि परमार्थ के लिए जीवन समर्पित करने वाले संतों का अपना कुछ नहीं होता। मानव कल्याण और सनातन धर्म संस्कृति का संरक्षण संवर्द्धन ही उनके जीवन का उद्देश्य है।

गौ गंगाधाम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी निर्मलदास, स्वामी आदियोगी महंत जसविंदर सिंह, महंत सूरज दास, महंत बिहारी शरण, महंत रघुवीर दास, स्वामी ऋषि रामकृष्ण स्वामी आशुतोष, आचार्य स्वामी पारसमुनि, महंत शिवम महाराज स्वामी नागेंद्र महाराज, स्वामी बिपनानंद स्वामी दिनेश दास, महंत सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी रामविशाल दास,  सविता, डा.मीरा बहन ने भी स्वामी हरिचेनतानंद महाराज को अवतरण दिवस की बधाई दी।

Sharing Is Caring:

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *