• October 19, 2024

आज दिन रविवार 12 सितंबर 2021 क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए ललित पाठक के संग (हरिद्वार) उत्तराखंड

 आज दिन रविवार 12 सितंबर 2021 क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए ललित पाठक के संग (हरिद्वार) उत्तराखंड
Sharing Is Caring:

🌞🌝आज दिन शनिवार 12 सितंबर 2021 क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानिए ललित पाठक के संग (हरिद्वार) उत्तराखंड🌞🌝 🌻 आज का पंचांग🌻 विक्रम संवत 2078 शाका संवत 1943 रितु- वर्षा
आयन- दक्षिणायण
संवत्सर (उत्तर) राक्षस
सौर प्रविष्टे 27 , भाद्रपद तिथि_ षष्ठी 17:20:12
पक्ष- शुक्ल
नक्षत्र- विशाखा 09:49:10
योग -वैधृति 11:41:42
करण -कौलव 06:27:44
करण तैतुल 17:20:12
करण गर 28:14:20*
वार रविवार
चन्द्र राशि – वृश्चिक
सूर्य राशि- सिंह
सूर्योदय 06:01:23 सूर्यास्त18:25:14
दिन काल 12:23:51 रात्री काल 11:36:40
चंद्रोदय 11:23:11 चंद्रास्त 22:09:38
राहू काल 16:52 – 18:25 ✨ 🌺राशिफल 🌺✨
1 मेष राशि:-आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी।माता से अकारण वाक् युद्ध की संभावना है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
2 वृषभ राशि:-कार्यक्षमता में वृध्दि होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव रहेंगे। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे।

3 मिथुन राशि:-रुके कार्यों में गति आएगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी की सुनिसुनाइ बातों पर ध्यान न दें। दोस्तों के साथ मन मुटाव संभव।
4 कर्क राशि:-निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।

5 सिंह राशि:-कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आयगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। ध्यान रखें कभी कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है।
6 कन्या राशि:-परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। सतर्क रहें, आपके अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। विवाद से बचें। बच्चोंं के विवाह की चिंता रहेगी।

7 तुला राशि:-परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव।

8 वृश्चिक राशि:-कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। अचानक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। परिवारिक क्लेश से बचें।

9 धनु राशि:-पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह समन्धित समस्या रहेगी। पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। अनाज तिलहन व्यवसायियो के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।

10 मकर राशि:-व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। अपनी गलतियों के नजरअंदाज न करें। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें। अपने आपको संभाले और संगति बदलें!
11 कुंभ राशि:-कार्यसिद्धि के बीच कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
12  मीन राशि:-नए दोस्त बनेंगे। परिवार में चिंता और तनाव के बीच कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। 

पूजा पाठ कथा एवं ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें *

आचार्य ललित पाठक 94101 49331

Sharing Is Caring:

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *