• September 8, 2024

आज दिन सोमवार 06 सितंबर 2021 क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जाने ललित पाठक के संग÷ हरिद्वार (उत्तराखंड)

 आज दिन सोमवार 06 सितंबर 2021   क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जाने ललित पाठक के संग÷ हरिद्वार (उत्तराखंड)
Sharing Is Caring:

🌞आज का पंचांग 🌞 6 सितंबर 2021 सोमवार
विक्रम संवत 2078
शाका संवत 1943 संवत्सर (उत्तर) राक्षस आयन दक्षिणायण
सौर प्रविष्टे 21, भाद्रपद
तिथि- चतुर्दशी 07:38:00
पक्ष -कृष्ण
नक्षत्र -माघ 17:50:29
योग -शिव 06:52:39
योग -सिद्ध 28:47:10*
करण -शकुनी 07:38:00
करण चतुष्पद 19:03:16
वार -सोमवार
माह (पूर्णिमांत) भाद्रपद
चन्द्र राशि – सिंह
सूर्य राशि – सिंह
रितु -वर्षा
सूर्योदय 05:58:10 सूर्यास्त 18:32:37
दिन काल 12:34:26 रात्री काल 11:26:05
चंद्रोदय 06:15:30 चंद्रास्त 18:31:00 राहुकाल प्रातः 07:30 – 09:00
🌻आज का राशिफल🌻
1. मेष- आज चन्द्रमा व गुरु गोचर विकास के लिये अनुकूल है। आज शिक्षा में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।
2. वृष- व्यवसाय को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। शुक्र के द्रव्यों चावल व दही का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।
3. मिथुन- चन्द्रमा का सिंह व सूर्य का कर्क गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।सफेद व बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में तेज सुधार दिख रहा है।
4. कर्क- चन्द्रमा का द्वितीय गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। लाल व सफेद रंग शुभ है। गृह कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। जॉब में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।
5. सिंह- व्यवसाय में सूर्य के द्वादश व चन्द्रमा के इसी राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज यात्रा के प्रति सतर्क रहें। 6. कन्या- शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का द्वादश व गुरु का छटा गोचर पॉलिटिक्स में लाभ देगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
7. तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।.

8वृश्चिक- व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व हरा रंग शुभ है। मंगल का दान करें मंगल मंत्र का जप करें
9. धनु- आज चन्द्रमा का नवम तथा गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। छात्र लाभान्वित होंगे।
10. मकर- चन्द्रमा के सिंह व शनि के इसी राशि में होने व गुरु के द्वितीय गोचर शुभ परिणाम देंगे। शुक्र व चन्द्रमा जॉब में लाभ की स्थिति देंगे। बैंकिंग से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।
11. कुंभ- चन्द्रमा का सप्तम गोचर व गुरु का इस राशि में होना संतुलित फल देगा। शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।

12. मीन- चन्द्रमा का खष्ठम गोचर रोग दे सकता है। गुरु बहुत ही शुभ है। सप्तम शुक्र व बुध जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। उड़द का दान करें। पितृदोष कालसर्प दोष नाग दोष इनसे आप पीड़ित हूं तो कल आने वाली अमावस्या आप करें यह उपाय अपने पितरों के निमित्त तर्पण पिंड दान नारायण बलि नागवली अथवा पीपल के जड़ में तिल और दूध मिक्स करके गंगाजल पीपल के पेड़ मैं जल चढ़ावे विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें या ओम नमो भगवते वासुदेवाय इस मंत्र का जप करें या गजेंद्र मोक्ष का पाठ का है इनमें से आप कुछ भी पाठ जप तप करके अपने पितरों को प्रसन्न करने के लिए भगवान नारायण को अर्पण कर दें भगवान नारायण प्रसन्न होकर के आपके ऊपर अपनी कृपा करेंगे जय श्री कृष्ण आपका दिन शुभ हो .

आचार्य ललित पाठक हरिद्वार .

संपर्क सूत्र 94101 493 31

Sharing Is Caring:

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *