• September 16, 2024

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने पर्यावरण को समर्पित लोक पर्व ‘‘हरेला‘‘ पर विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे

 क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने पर्यावरण को समर्पित लोक पर्व ‘‘हरेला‘‘ पर विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे
Sharing Is Caring:

 

कमल अग्रवाल हरिद्वार उत्तराखंड  (24×7)

ऋषिकेश (17 जुलाई 2023 ) ÷ क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने पर्यावरण को समर्पित लोक पर्व ‘‘हरेला‘‘ पर विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। डा. अग्रवाल ने कहा कि हरेला उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक परम्परा का प्रतीक है। पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति को महत्व देने की हमारी परम्परा रही है। यह पर्व समृद्धि, संस्कृति के महत्व हरियाली तथा पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि हरेला सुख-समृद्धि व जागरूकता का भी प्रतीक है। हमारी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण मिल सके, इसके लिए सबको पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण के प्रति ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से आज दुनिया भर के देश चिंतित हैं। यह पर्व ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ लड़ने का भी संदेश देता है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि हमें व्यापक स्तर पर पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण के प्रति भी ध्यान देना होगा। उन्होंने पौधारोपण के लिये जन सहभागिता को जरूरी बताते हुए इसमें सभी संस्थाओं सामाजिक संगठनों से भी सहयोग की भी उन्होंने अपेक्षा की है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड धर्म, अध्यात्म एवं संस्कृति का केन्द्र है। उत्तराखंड जैव विविधताओं वाला राज्य है, यहां का प्राकृतिक सौन्दर्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। हम सभी को समर्पित भाव से प्रकृति संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ना होगा।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश सुमित पंवार, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता संजय शास्त्री, बृजेश शर्मा, इंद्र कुमार गोदवानी, चेतन शर्मा, सतीश पाल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, प्रतीक कालिया, महामंत्री नितिन सक्सेना, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतीश सरदार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम, प्रदीप कोहली, राजेश दिवाकर, राजू नरसिम्हा, रूपेश गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगावर सिंह, महामंत्री अभिनव पाल, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, सीमा रानी, रंजन अंथवाल, सौरभ गर्ग, रमेश अरोड़ा, शिवम टुटेजा आदि उपस्थित रहे। 

सावन के दूसरे सोमवार पर की प्रदेश की खुशहाली की कामना ÷

ऋषिकेश डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने सावन के दूसरे सोमवार को प्राचीन सोमेश्वर महादेव मंदिर व बनखंडी महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली, उन्नति की कामना की। इस दौरान शिव भक्तों को पवित्र सावन मास की बधाई दी।

Sharing Is Caring:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *