• April 25, 2024

गांठ गोभी खाने के खास फायदे, पाचन दुरुस्त कर कैंसर से करता है बचाव

 गांठ गोभी खाने के खास फायदे, पाचन दुरुस्त कर कैंसर से करता है बचाव

गांठ गोभी खाने के खास फायदे, पाचन दुरुस्त कर कैंसर से करता है बचाव

Sharing Is Caring:

फूल-गोभी और बंद-गोभी तो लगभग हर किसी ने खाई होगी। पर शायद बहुत कम लोग होंगे जो गांठ गोभी के बारे में जानते हों। गांठ गोभी खाने के खास फायदे कुछ अलग ही हैं। गांठ गोभी असल में यह सफेद गोभी की ही एक किस्म है जो पोषक तत्वों से भरपूर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह आमतौर पर सफेद हरे पीले और बैंगनी रंग में मिलती है। यह खासतौर पर यूरोपीय देशों में मिलती है। गांठ गोभी भारत के उत्तरी भाग में भी उगाई जाती है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम आदि प्रचुर मात्रा में पाए जातें हैं। जिसके सेवन से शारीरिक व मानसिक विकास होने में मदद मिलती है। तो चलिए जानते हैं गांठ गोभी (कोहलरबी) से मिलने वाले बेहतरीन फायदों के बारे में-

गांठ-गोभी कैंसर से बचाव में करता है मदद-

गांठ-गोभी (कोहलरबी) में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी-कैंसर गुण होते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोकता है। ऐसे में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

पाचन शक्ति में बढ़ोत्तरी –

गांठ-गोभी में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। यह आंतों की बेहतर तरीके से देखभाल करने के साथ पेट दर्द, सूजन, कब्ज, आदि पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर-

इसमें मौजूद बीटा कैरोटिन शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट यौगिक जैसा काम करता है। इससे आंखों की रोशनी तेज होने में मदद मिलती है। ऐसे में मोतियाबिंद व आंखों से जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत मिलती है।

दिनभर रखे एनर्जेटिक-

पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर गांठ गोभी का सेवन करने से एनर्जी बढ़ने में मदद मिलती है। इससे बार-बार सांस फुलने थकान कमजोरी की परेशानी से राहत मिलती है। ऐसे में शारीरिक व मानसिक तौर पर बेहतर विकास होने के साथ-साथ दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है।

ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने में मदद –

गांठ-गोभी में पोटैशियम का उचित स्त्रोत होने से यह ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने में मदद करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने के साथ-साथ धमनियों को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है। ऐसे में हार्ट अटैक स्ट्रोक व दिल से जुड़ी अन्य बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

एनीमिया की परेशानी को रखे दूर-

खून की कमी को पूरा करने के लिए गांठ गोभी का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें अन्य जरूरी तत्वों के साथ-साथ आयरन भी अच्छी मात्रा होती है। इसमें मौजूद कैल्शियम शरीर में आयरन को इनटेक को बेहतर बनाता है। ऐसे में खून की कमी पूरी होने के साथ, थकान, कमजोरी, सिरदर्द आदि की समस्याओं से भी राहत मिलती है। इसके अलावा यह इम्यूनिटी बूस्ट करता है जिससे शरीर बीमारियों की चपेट में आने से बचता है।

हड्डियों को बनाता है मजबूत –

बच्चे हो या बड़े हर किसी को मजबूत हड्डियों की जरूरत होती है। इसके लिए डाइट में गांठ गोभी शामिल करना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं जिससे जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। जो गठियां जैसी समस्या होने बचाता है।

वजन बढ़ने की समस्या से निजात-

एक्पर्ट्स के अनुसार गांठ गोभी (कोलरबी) का सेवन करने से वजन कंट्रोल में रहता है। जिससे वजन बढ़ने की समस्या से निजात मिल सकती है। ऐसे में जो लोग अपने बढ़े हुए वजन से परेशान है वे गांठ गोभी अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें।

अब बात इसके खाने की सही समय की करें तो गांठ गोभी को नाश्ता, लंच या डिनर किसी भी समय खाया जा सकता है।

गांठ गोभी (कोहलरबी) के नुकसान-

जैसा कि सभी जानते हैं किसी भी चीज का जरूरत से अधिक सेवन फायदे की जगह नुकसान की वजह भी बन सकता है। तो गांठ गोभी के अधिक सेवन से भी कुछ समस्याएं हो सकती है जिनकी बात हम आगे कुछ विशेष विन्दुओं में कर रहे हैं।

  • अधिक मात्रा में गांठ गोभी खाने से फूड एलर्जी का भी सामना करना पड़ सकता है।
  • इसे अधिक खाने से एसिडिटी व पेट से संबंधी अन्य परेशानियां हो सकती है।
  • इसका उत्पादन ग्रीन हाउस में होने से इसमें नाइट्रेट की मात्रा अधिक होती है। इससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह कुछ समस्या भी हो सकती है। ऐसे में कैंसर की चपेट में आने का खतरा अधिक रहता है।

यह भी पढ़ें : एक दिन में कितने काजू खाने चाहिए, काजू खाने के क्या होते हैं फायदे?

ऐसे में डाइटिशियंस की माने तो गांठ गोभी को सलाद में शामिल करना एक अच्छा निर्णय हो सकता है। जरुरी नहीं कि इससे आप हर रोज शामिल ही करें पर जब भी खाये अच्छी तरह चबाकर खाएं जिससे अपच जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

Sharing Is Caring:

Admin

https://www.mynewsportal.com

A short bio about the author can be here....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *