• April 20, 2024

जूना अखाड़े की पावन पवित्र छड़ी यात्रा उत्तराखंड के तीर्थ स्थलों धार्मिक स्थलों की यात्रा कर 1 नवंबर 2022 को श्री प्रेम गिरी बनखंडी आश्रम पहुंची जिसके बाद छड़ी का भव्य अभिनंदन स्वागत सत्कार हुआ

 जूना अखाड़े की पावन पवित्र छड़ी यात्रा उत्तराखंड के तीर्थ स्थलों धार्मिक स्थलों की यात्रा कर 1 नवंबर 2022 को श्री प्रेम गिरी बनखंडी आश्रम पहुंची जिसके बाद छड़ी का भव्य अभिनंदन स्वागत सत्कार हुआ
Sharing Is Caring:

 

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार  ÷ 2 अक्टूबर 2022 जूना अखाड़े की पावन पवित्र छड़ी यात्रा उत्तराखंड के तीर्थ स्थलों धार्मिक स्थलों की यात्रा कर 1 नवंबर 2022 को श्री प्रेम गिरी बनखंडी आश्रम पहुंची जिसके बाद छड़ी का भव्य अभिनंदन स्वागत सत्कार हुआ

 2 नवंबर 2022 को आश्रम में भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए श्री जूना अखाड़े के सभापति परम पूज्य श्री प्रेम गिरी जी महाराज ने कहा मां माया देवी के प्रांगण से शुरू होकर उत्तराखंड के सभी धार्मिक स्थलों तथा धामों की यात्रा के बाद सकुशल छड़ी यात्रा श्री प्रेम गिरी बनखंडी आश्रम पहुंच गई है जहां से आज शाम पंचायती दशनामी श्री जूना अखाड़ा में छड़ी यात्रा विश्राम करेगी तथा छड़ी यात्रा का इस वर्ष का समापन हो जाएगा

इस अवसर पर बोलते हुए जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर परम पूज्य श्री संजय गिरी जी महाराज ने कहा जूना अखाड़े द्वारा छड़ी के रूम में एक धर्म ध्वजा निकाली गई जो धर्म आस्था का नया कीर्तिमान स्थापित करने के साथ-साथ संपूर्ण देश में खुशहाली तथा उन्नति लाएगी इस प्रकार के धार्मिक आयोजन देश की खुशहाली उन्नति प्रगति के लिए होते हैं जो अति आवश्यक है जूना अखाड़े के परम पूज्य वंदनीय संत देश की खुशहाली देश की तरक्की देश की उन्नति तथा सभी के कल्याण की भावना से उत्तराखंड में एक महा छड़ी यात्रा निकाल रहे हैं 

देश की खुशहाली की कामना कर रहे यह छड़ी यात्रा परम पूज्य शंकराचार्य द्वारा शुरू की गई थी छड़ी अति वंदनीय तथा पूजनीय इस अवसर पर महंत शिवदत्त गिरी महंत दिगंबर गिरी भारती थानापति राज गिरी महंत राजेंद्र गिरी महंत आदित्य गिरी महेंद्र पुरी महंत पशुपति गिरी जी महाराज महंत राजेंद्र गिरी जी महंत आदित्य गिरी महंत केशव पुरी महंत रतन गिरी महंत थानापति तूफान गिरी जी महामंडलेश्वर परम पूज्य संजय गिरी जी सहित सैकड़ों संत महंत भक्तजन कार्यक्रम में उपस्थित थे

Sharing Is Caring:

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *