• March 23, 2025

श्रीमान एक्सप्रेस

सत्य की अमिट आवाज

BJP में शामिल होंगे Metro Man श्रीधरन (Metro Man E Sreedharan to Join BJP)

Sharing Is Caring:

Metro Man E Sreedharan to Join BJP : नेशनल-डेस्क। मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन जल्द ही BJP में शामिल होंगे। वो 21 फरवरी को BJP की सदस्यता ग्रहण करेंगे और उसके बाद वो भाजपा की विजय यात्रा में शामिल होंगे। बता दें कि केरल BJP चीफ के सुरेंद्रन के नेतृत्व में भाजपा 21 फरवरी से विजय यात्रा निकाल रही है। ज्ञात हो कि श्रीधरन को कोलकाता से लेकर दिल्ली मेट्रो तक में अहम योगदान दिया है इसलिए भारत में उन्हें “Metro Man” के नाम से जाना जाता है।

मेट्रो में उनके अभूतपूर्व सहयोग के लिए उन्हें साल 2001 में पद्म श्री और 2008 में पद्म विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें जापान ने अपने राष्ट्रीय सम्मान – ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन- गोल्ड एंड सिल्वर स्टार से सम्मानित किया था तो टाइम मैगजीन ने उन्हें Asia Hero कहा था। मालूम हो कि श्रीधरन साल 1995 से 2012 तक दिल्ली मेट्रो के निदेशक रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें : पारिवारिक एकता से ही समाज व विश्व में एकता स्थापित होगी- वित्तमंत्री सुरेश खन्ना

सपने को हकीकत में बदला Metro Man E Sreedharan ने-

ई. श्रीधरन वो इंसान हैं, जिन्होंने मेट्रो जैसे बड़े सपने को हकीकत में बदल कर दिखाया। कभी मेट्रो के जरिए सफर आसान करना एक सपना हुआ करता था, लेकिन श्रीधरन ने उसे हकीकत में बदल डाला। केरल की भूमि प् जन्मे श्रीधरन की कार्यशैली की सबसे बड़ी खासियत है एक निश्चित योजना के साथ निर्धारित तय समय के भीतर काम को पूरा कर दिखाना। भारत की पहली मेट्रो सेवा ‘कोलकाता मेट्रो’ उन्हीं की देन है।

Sharing Is Caring:

Admin

https://www.mynewsportal.com

A short bio about the author can be here....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *