• January 21, 2025

श्रीमान एक्सप्रेस

सत्य की अमिट आवाज

क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर हनुमान चालीसा तथा श्रीराम स्तुति का पाठ किया

 क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर हनुमान चालीसा तथा श्रीराम स्तुति का पाठ किया
Sharing Is Caring:

 

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश  * क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर हनुमान चालीसा तथा श्रीराम स्तुति का पाठ किया। इस दौरान श्रीराम जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित श्रीराम मंदिर प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम पर डॉ अग्रवाल ने कहा कि साल 2024 की 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। साल 2025 में इस उत्सव को पूरा एक वर्ष हो रहा है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि 2024 में 22 जनवरी को पौष माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथी थी। इसे कूर्म द्वादशी भी कहा जाता है। वहीं, साल 2025 में यह संयोग 11 जनवरी को बन रहा है।

इस अवसर पर चुनाव प्रभारी नगर निकाय ऋषिकेश दान सिंह रावत, जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, चुनाव संयोजक संजय शास्त्री, सुदेश कंडवाल, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश पयाल, महिला मोर्चा श्यामपुर सोनी रावत, रायवाला मंडल अध्यक्ष समा पवार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सागर गिरी, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अनीता राणा, पूर्व प्रधान सोबन सिंह केंतुरा, चंद्रमोहन सिंह पोखरियाल, भगवान मेहर, रवि शर्मा दिव्या बेलवाल जसविंदर राणा, पुनीता भंडारी मनोज ध्यानी गोपाल सती पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभाकर पैन्यूली पवन पांडे, समाजसेवी मानवेंद्र कंडारी संदीप कुड़ियाल रवि थपलियाल अरुण बडोनी आदि उपस्थित रहे।

Sharing Is Caring:

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *