• April 19, 2024

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, आयुष मंत्रालय और पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय भारत सरकार श्री सर्बानंद सोनोवाल ने परमार्थ गंगा आरती में किया सहभाग

 केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, आयुष मंत्रालय और पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय भारत सरकार श्री सर्बानंद सोनोवाल ने परमार्थ गंगा आरती में किया सहभाग
Sharing Is Caring:

 

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश (11 मार्च 2023) ÷ परमार्थ निकेतन में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, आयुष मंत्रालय और पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय भारत सरकार श्री सर्बानंद सोनोवाल जी ने कहा कि परमार्थ निकेतन में बड़ी ही खूबसूरती से अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया गया, मैं यह देखकर अत्यंत आश्चर्यचकित हँू! वास्तव में यह अद्भुत और अलौकिक है, वास्तव में यह ग्लोबल आयोजन है।

उन्होंने कहा कि योग में प्रेम की शक्ति है, पे्रम ही योग है और यह केवल मनुष्यों के लिये ही नहीं है बल्कि पूरी मानवता के लिये है, सभी जीवों के लिये है। योग के माध्यम से सभी के दिलों में इन्सानियत को जागृत कर सकते हैं।

परमार्थ निकेतन अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन विगत तीन दशकों से कर रहा है। मैं खुश हूँ की इस बार 90 देशों से प्रतिभागियों ने सहभाग किया है, यह वास्तव में ग्लोबल फेस्टिवल है। अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में इतने देशों का प्रतिभाग होना अर्थात यह महोत्सव वास्तव में सद्भाव और शान्ति को पूरे विश्व में प्रसारित करता है। पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से यह अतुलनीय और विलक्षण आयोजन हो रहा है।

परमार्थ निकेतन योग का केन्द्र ही नहीं है बल्कि एक जीवन की एक प्रयोगशाला है। परमार्थ निकेतन की गंगा आरती विश्व प्रसिद्ध है जो पूरे विश्व को जल, पर्यावरण, शान्ति, सदभाव और समरसता का संदेश देती हैं।

परमार्थ निकेतन केवल भारत के मानचित्र पर ही स्थान नहीं रखता बल्कि वैश्विक मानचित्र पर भी इसकी अपनी विशेष पहचान है।
उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय ने एम्स, ऋषिकेश में योग और वेलनेस कार्यक्रम की शुरूआत की हैं। इस अवसर पर उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिक्र करते हुये कहा कि देश के सभी योग संगठन एकत्र होकर मिलकर हर ओर योग की गंगा प्रवाहित करने में योगदान प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि मेरे हृदय की गहराईयों से इस महोत्सव के लिये शुभकामनायें है। मुझे अनेक बार स्वामी जी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आज उनके पास बैठकर दिव्यता और आध्यात्मिकता को अनुभव कर रहा हूँ।

माननीय मंत्री जी ने कहा कि भारत के पास वह शक्ति है कि वह पूरे विश्व को दिशा दे सकता है इसलिये मैं कहता हँू भारत ही महान भारत है, भारत ही महान भारत है, भारत ही महान भारत है।

Sharing Is Caring:

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *